फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शहर में जल्द मिलेगी 5,000 वाहनों की पार्किंग सुविधा

Wed, 01 Jul 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भगोत में चार बीघा में निर्मित होगी बहुमंजिला पार्किंग
विज्ञापन

तीन चरणों मेंं कार्य को अमलीजामा पहनाने की है तैयारी
चंबा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री रख सकते हैं नींव का पत्थर

सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। अब शहर में पार्किंग की तलाश में सड़कों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
बढ़ती वाहन संख्या और सिकुड़ती पार्किंग व्यवस्था के बीच भगोत में प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग शहर को नई सांस देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। चार बीघा भूमि पर बनने वाली इस परियोजना में एक साथ करीब 5,000 वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी।
सदर के विधायक के निर्देश पर नगर परिषद ने भगोत क्षेत्र में बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण की कवायद शुरू की है। प्रस्तावित परियोजना के तहत करीब चार बीघा भूमि पर आधुनिक बहुमंजिला पार्किंग बनेगी। लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद की संयुक्त टीम पहले ही जगह का निरीक्षण कर चुकी है। अब नगर परिषद के हाउस में इस पर चर्चा और अंतिम मुहर लगना बाकी है। लोक निर्माण विभाग पार्किंग की ड्राइंग और प्रस्ताव बनाने में जुटा है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान परियोजना की आधारशिला रखी जा सकती है।
विज्ञापन


तीन चरणों में पूरी होगी परियोजना
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को तीन चरणों में पूरा करने की योजना है। पहले चरण में भूमि विकास और आवश्यक आधारभूत ढांचे का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद पार्किंग भवन का निर्माण और अंतिम चरण में आधुनिक सुविधाओं के साथ परियोजना को पूरी तरह संचालित किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के समीप राजीव गांधी कांप्लेक्स, पुराना बस स्टैंड, शिक्षा विभाग के समीप पार्किंग स्थल है। यहां करीब 500 वाहन पार्क होते हैं।

भगौत में 4 से 5 बीघा जमीन है। यहां बहुमंजिला पार्किंग बनाने के विधायक ने निर्देश दिए हैं। पार्किंग में करीब 5 हजार वाहन पार्क हो सकेंगे। हाउस की बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा के बाद अंतिम मुहर लगेगी। - राखी कौशल, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन


नगर परिषद चंबा के तहत बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इसकी नींव का पत्थर रख सकते हैं। पार्किंग बनने से बाजार और प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भी वाहन पार्क करने के लिए सुविधा होगी। - नीरज नैय्यर, विधायक सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें