फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा की 319 पंचायतों में पुरुष वोटर लिखेंगे प्रत्याशियों का भाग्य

Wed, 20 May 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की अपेक्षा 5994 अधिक है जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या
विज्ञापन

भटियात क्षेत्र में सबसे ज्यादा 92395 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
जिले के पांगी ब्लॉक में सबसे कम 15201 मतदाता करेंगे चुनाव में मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के सात ब्लॉकों में पुरुष मतदाताओं के हाथ में पंचायत चुनावों में उतरे प्रत्याशियों का भविष्य रहेगा। जिले की 319 पंचायतों में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं से अधिक है।
विज्ञापन

जिले में कुल मतदाता 399858 हैं। महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या क्रमश: 196932 और 202926 है। लिहाजा, 5994 पुरुष मतदाता महिलाओं की अपेक्षा अधिक है। जानकारी के अनुसार ब्लॉक स्तर पर सबसे ज्यादा 92395 मतदाता भटियात में हैं। सबसे कम मतदाता पांगी ब्लॉक में 15201 हैं। बहरहाल, चुनावों में इस बार पुरुष मतदाताओं के हाथ जीत की चाबी रहेगी। गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन खंड स्तर पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच कर रहा है। उचित दिशा-निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


किस ब्लॉक में कितने मतदाता

ब्लॉक-महिला मतदातापुरूष मतदाता-कुल मतदाता
भरमौर-16657-1857135228
भटियात-45955-4644092395
चंबा-30541-3100061541
मैहला339433511669059
पांगी-7310789115201
सलूणी-31970-32189-64159
तीसा-30556-31719-62275
कुल-196932202926399858
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें