फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ की मशीन का नहीं मिल रहा लाभ : बड़ोत्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची सड़कों को जेसीबी से किया बहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में लोक निर्माण विभाग ने भले ही दो करोड़ खर्च करके बर्फ हटाने के लिए ट्रक-माउंटेड स्नो ब्लोअर मशीन खरीदी है लेकिन इस मशीन से पांगी की सभी सड़कों को बहाल नहीं किया जा रहा है। ऐसे में विभाग ने मशीन की खरीद पर दो करोड़ की धनराशि खर्च करके पैसे की बर्बादी की है। यह बात पांगी कल्याण संघ के प्रधान भगत बड़ोत्रा ने अपना बयान जारी करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यदि विभाग को पता था कि सभी सड़कों को इस मशीन से बहाल नहीं किया जा सकता तो उसकी खरीद पर दो करोड़ रुपये क्यों खर्च किए गए। जिला मुख्यालय को पांगी से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग सचे जोत है। यहां पर सबसे अधिक मात्रा में बर्फबारी होती है। यह मार्ग छह माह तक यातायात के लिए बंद रहता है। ऐसे में इस मार्ग को यदि इसी मशीन से जल्द नहीं खोला जा सकता तो पांगी घाटी के लोगों को इस मशीन का कोई लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बर्फबारी के बाद दस दिन तक पांगी घाटी की 15 सड़कें बंद रहीं। इन सड़कों को जेसीबी से वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया जबकि दो करोड़ से खरीदी मशीन किलाड़ में सफेद हाथी बनी रही। इस मशीन को खरीदने से पहले विभाग को पूरी जांच पड़ताल करनी चाहिए थी। उधर, लोक निर्माण विभाग मंडल किलाड़ के कार्यकारी अधिशासी अभियंता रवि शर्मा ने बताया कि जो सड़कें पक्की थीं, उन सड़कों को इस मशीन से खोला गया जबकि कच्ची सड़कों को जेसीबी लगाकर बहाल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें