महाविद्यालय चंबा के प्रधानाचार्य को ज्ञापन देते एबीवीपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
- फोटो : Chamba
चंबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चंबा इकाई के पदाधिकारियों ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिवदयाल के माध्यम से शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह को ज्ञापन भेजा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कार्यकर्ताओं में लक्की वशिष्ठ, लेखराज, निशा कुमारी, अमनदीप सिंह, रविंद्र कुमार, अंजलि अत्री, जिवेश कुमार, विनेश कुमार और अरविंद सिंह ने बताया कि प्रदेश के कॉलेजों में प्राध्यापकों के पद काफी समय से खाली पड़े हैं। अभी तक इन पदों को नहीं भरा गया है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि रिक्त पदों को अविलंब भरा जाए। पदाधिकारियों ने प्रदेश विश्वविद्यालय के आईसीडीईओएल (इक्डोल) की ओर से स्नातक विषयों में 25 से 30 प्रतिशत फ़ीस बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने चंबा कॉलेज में एमकॉम की कक्षाएं शुरू करने की भी गुहार लगाई है।