फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 7.36 करोड़ से बनेगी लुहाणी-किलोड़ सड़क

Fri, 27 Mar 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
छह किमी सड़क बदलेगी किसानों की तकदीर, पैदल-खच्चरों पर आवाजाही से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन

क्षेत्र के हजारों किसान-बागवान होंगे लाभान्वित, सीधे मंडियों तक पहुंचा सकेंगे अपनी फसलें

दिनेश राणा
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की खरल, सूरी और किलोड़ पंचायतों के ग्रामीणों के लिए विकास का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।
लुहाणी से किलोड़ तक करीब 6 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे हजारों किसानों और बागवानों की सबसे बड़ी फसल ढुलाई की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत यह सड़क लगभग 7.36 करोड़ रुपये से बनाई जाएगी। अब तक इन गांवों के किसान अपनी उपज को मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए पैदल या खच्चरों पर निर्भर हैं। इस कारण उन्हें न सिर्फ भारी मेहनत करनी पड़ती है, बल्कि ढुलाई पर भी हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। सड़क बनने के बाद किसान-बागवान वाहनों के माध्यम से अपनी फसल मंडियों तक पहुंचा सकेंगे। स्थानीय किसानों-बागवानों में कुलदीप कुमार, रविकांत, महेश कुमार, संजय कुमार, टेक चंद, चैन सिंह और महिंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में आलू, मटर, बेमौसमी सब्जियों, सेब, गेहूं और मक्की की अच्छी पैदावार होती है। इन फसलों को पठानकोट और जालंधर जैसे बड़े बाजारों तक भेजा जाता है। सड़क बनने से फसलें समय पर और बेहतर हालत में मंडियों तक पहुंच सकेंगी जिससे किसानों को बेहतर दाम मिलने की संभावना बढ़ेगी। सड़क के निर्माण से न केवल कृषि क्षेत्र को फायदा होगा, बल्कि गांवों की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच आसान होगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। यह सड़क उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु वर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए 7.36 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें