फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लोथल स्कूल एक शिक्षक के सहारे, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Mon, 21 Jul 2025 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में 28 बच्चे ले रहे शिक्षा, शिक्षकों के तबादले के बाद नहीं हुई नियुक्ति
विज्ञापन

अभिभावक बोले, विभाग को कई बार करवाया अवगत नहीं ली सुध
संवाद न्यूज एजेंसी
धरवाला(चंबा)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला लोथल एक अध्यापक के सहारे चल रहा है। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि वर्तमान में स्कूल में एक ही अध्यापक है, जबकि अन्य सभी पद काफी समय से रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल में शिक्षकों की कमी के बारे वे कई बार शिक्षा विभाग को अवगत करवा चुके हैं। मगर अभी तक कोई सुध नहीं ली गई है। इस कारण अभिभावकों में रोष है। जानकारी के अनुसार पांच वर्ष पहले स्कूल से डीएम और पीईटी का तबादला हुआ है, लेकिन आज दिन तक कोई अध्यापक दोबारा तैनात नही किया गया। स्कूल में तैनात टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी नॉन मेडिकल अध्यापक का भी तबादला हो गया है। अभी तक इन पदों को नहीं भरा गया है। स्कूल में बच्चों की संख्या 28 है। फिर भीविभाग इन बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है। अभिभावकों में सीता देवी, कश्मीर सिंह, मान सिंह, बाल कृष्ण, संदेश कुमार, बिहाली लाल, अजय शर्मा ने बताया कि स्कूल में अध्यापकों के पांच पद स्वीकृत है। मगर एक ही अध्यापक वर्तमान में सेवाएं दे रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द स्कूल में अध्यापकों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

इनसेट
मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि जल्द ही अध्यापकों की तैनाती के प्रयास कि जाएंगे। -बलवीर सिंह, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें