90 लाख की लागत से हुआ है निर्माण, डेढ़ माह पहले पूरा हुआ भवन का कार्य
वर्तमान में सहायक अभियंता के कार्यालय में चल रहा है कामकाज
एक साल पहले शुरू हुआ था डिवीजन कार्यालय का निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी।
चुराह (चंबा)। जल शक्ति विभाग डिवीजन तीसा का भवन 90 लाख रुपये की लागत से तैयार हो गया है। भवन का कार्य पूरा हुए करीब डेढ़ माह का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इस भवन को लोकार्पित नहीं किया है। ऐसे में लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है वहीं अधिकारियों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
जानकारी के अनुसार भवन का निर्माण कार्य एक साल पहले शुरू हुआ था। डिवीजन कार्यालय का अपना भवन न होने के चलते वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। वर्तमान में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय में ही डिवीजन का कामकाज चल रहा है। अब भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। मगर अभी तक उद्घाटन नहीं हुआ है। लोगों में सुरेश कुमार, अमित कुमार, देवी चंद, रोशन लाल, राज कुमार का कहना है कि सरकार को भवन का लोकार्पण कर देना चाहिए। इसके लिए सरकार को देरी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि भवन का लोकार्पण किया जाए।
इनसेट
भवन का निर्माण कार्य अंतिम रूप ले चुका है और अब सिर्फ विधिवत उद्घाटन होना बाकी है। भवन के शुरू होने से विभाग की कार्यप्रणाली में ओर अधिक सुधार आएगा तथा आम लोगों को भी समय पर बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। -केवल शर्मा, अधिशासी अभियंताजल शक्ति विभाग के