चंबा। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ शिकंजा कार्रवाई करते हुए एक दुकान और राहगीर के कब्जे से शराब की 12 बोतलें बरामद की है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इसके साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस सिटी चौकी शहर की टीम जब शहर में गश्त पर थी, इसी दौरान संजय कुमार पुत्र जर्म सिंह निवासी चौबिया की दुकान से एक बोतल और बालू बाजार में गश्त के दौरान एक व्यक्ति के बैग से 11 बोतलें शराब की बरामद की। पुलिस नए इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने पुष्टि की है।