फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो दुकानों से पकड़ी दस बोतल अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले दो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। चुवाड़ी थाना के पुलिस दल ने गश्त के दौरान मदन लाल की चाय की दुकान में दबिश देकर पांच बोतलें शराब पकड़ी है।
विज्ञापन

वहीं रघुराम की किराना दुकान में छापा मारकर शराब की पांच बोतलों को जब्त किया। दोनों दुकानदारों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि दुकानों में बिना लाइसेंस शराब बेचना कानूनन अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें