फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लिग्गा-बी को हराकर लिग्गा-ए ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

Mon, 09 Sep 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। तेलका बाजार से लेकर लखदाता मंदिर मौड़ा तक ढोल-नगाड़ों की थाप पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें छिंज मेला कमेटी के अध्यक्ष देसराज बसंत और कमेटी के समस्त सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन

लखदाता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा तेलका मैदान में पहुंची। छिंज मेले के शुभारंभ पर मौड़ा पंचायत के प्रधान अशोक सूर्यांश बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। छिंज मेला कमेटी के अध्यक्ष देस राज बसंत और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इस दौरान करवाई गई वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल लिग्गा-ए और लिग्गा-बी के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में लिग्गा-ए की टीम विजेता रही।
वॉलीबाल प्रतियोगिता के चार मैच खेले गए। पहले मैच में लिग्गा-ए टीम ने पुखरी, लिग्गा-बी ने तेलका को हराया। सेमीफाइनल मसरुंड और लिग्गा ए के बीच खेला गया। इसमें लिग्गा-ए की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा में छिंज मेला कमेटी के पदाधिकारी चमारू राम, कर्म सिंह, परमदेव, मनोज कुमार, राज कुमार, रजिंद्र कुमार, तिलक राज, संजीव कुमार, मुंशी राम, रमेश कुमार, विजय कुमार, सुभाष कुमार, मनोज, सुरेश, सुनील, अकबर, राजेंद्र, सगतों राम और अन्य मौजूद रहे। छिंज मेला कमेटी के अध्यक्ष देस राज बसंत व संजीव ठाकुर ने बताया कि शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें भावना जरियाल, सावन जरियाल, मेहर सिंह, चमन सोनी, राजू सनवाल और स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें