फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भलेई में लोगों को बताए कानूनी अधिकार

Fri, 01 May 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुजा सूद ने पढ़ाया जागरूकता का पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर भलेई माता मंदिर परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुजा सूद ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह दिवस मजदूरों के सम्मान, अधिकारों और उनकी मेहनत को पहचान देने के लिए समर्पित है। उन्होंने उचित वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया। महिला सशक्तीकरण को समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एकांश कपिल ने प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कमजोर वर्गों, महिलाओं, बच्चों, औद्योगिक कामगारों सहित तीन लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले पात्र व्यक्तियों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर सेवा का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ट्रैफिक मजिस्ट्रेट डॉ. पार्थ जैन ने यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया। हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, तेज गति और नशे में वाहन चलाने के खतरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें