चुवाड़ी (चंबा)। नेहर नाला मंदिर सेवा समिति चुवाड़ी ने नहेर नाला जोत के पास मणिमहेश यात्रियों के लिए लंगर लगाया। लंगर के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुबह का भोजन, दोपहर का भोजन, रात्रि का भोजन और चाय पानी का प्रबंध किया गया है।
नेहर नाला लंगर सेवा समिति के प्रधान विकास गौड़ ने बताया कि यह लंगर 16 सालों से लगातार नेहर लंगर सेवा समिति की तरफ से जन्माष्टमी के दिन से शुरू होता है और राधाष्टमी तक चलता है। संवाद
सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण चालक परेशान
चंबा। जनसाली-आईटीआई मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों के कारण राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों में अजीत कुमार, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, किशन चंद और दलीप कुमार ने बताया कि आधी सड़क तक झाड़ियों के कारण आवाजाही करना मुश्किल हो चुका है। लोगों ने नगर परिषद चंबा से मोहल्ले के रास्ते में झाड़ियों की कटाई का कार्य करवाने की मांग उठाई है। संवाद
बालू ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट न होने से परेशानी
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर रावी नदी पर बने बालू ब्रिज पर स्ट्रीट लाइटों का अभाव है। स्ट्रीट लाइटों के अभाव के चलते यात्रियों समेत रात के समय इवनिंग वॉक करने वाले लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। लोगों राजीव कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार, प्रमोद कमार, किशन चंद, अशोक कुमार ने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि बालू ब्रिज पर स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की जाए, जिससे लोगों को परेशानियां न उठानी पड़े। संवाद