फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई का ध्यान नहीं रख रहीं लंगर समितियां : भुवनेश्वर

Wed, 04 Sep 2024 09:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। समाज सेवी भुवनेश्वर शर्मा ने मणिमहेश यात्रा में लंगर समिति की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लगाए हैं। बुधवार को जिला मुख्यालय चंबा में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जगह-जगह लंगर तो लगा दिए गए हैं, लेकिन सफाई का विशेष ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने लंगर समितियों को बिना सोचे समझे अनुमति दे दी है। कुछ जगह एक साथ 5-6 लंगर लगाए गए हैं। यह सही नहीं है। उन्होंने यात्रा के दौरान चौरासी मंदिर परिसर में सजी दुकानों को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। कहा कि मेले की आड़ में मंदिर परिसर में बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों की ओर से कुकृत्य को अंजाम देने की शिकायतें भी मिल रही हैं। प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए। भुवनेश्वर शर्मा ने प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से उचित कार्रवाई करने की मांग भी उठाई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें