चंबा। मणिमहेश जाने वाले यात्रियों के लिए चंबा चौगान में विभिन्न लंगर समितियों ने भोजन की व्यवस्था की है। तीनों समय यात्रियों को वहां भोजन की सुविधा दी जा रही है।
जम्मू-कश्मीर से आने वाली छड़ी एक दिन का पड़ाव इसी चौगान में डालती है। ऐसे में चौगान में भी मणिमहेश यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। हर वर्ष चौगान में लंगर समितियां श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाती हैं। ऐसे में लंगर लगाने वाली समितियों की संख्या में भी हरेक वर्ष वृद्धि हो रही है। फिलहाल, चौगान में रुकने वाले श्रद्धालुओं को खाने की समस्या नहीं हो रही है। संवाद