भरमौर (चंबा)। भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईव पर लूणा के पास एक घंटा यातायात के लिए बाधित रहा। मंगलवार शाम 4 बजे हाईवे पर भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से मिट्टी नीचे गिरने लगी। इसके चलते वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। एक घंटे के बाद हालात सामान्य हुए।
इस दौरान सड़क पर गिरी मिट्टी को जेसीबी मशीन से हटाया गया। एक घंटे तक वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस दौरान कोई भी सरकारी या निजी बस वहां नहीं फंसी। केवल छोटी गाड़ियां ही फंसी हुई दिखाई दीं। उधर, एनएच के सहायक अभियंता वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि लूणा के पास हाईवे बाधित हुआ था, जिसे बहाल करवा दिया गया। संवाद