फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहड़ू-द्रम्मण मार्ग के आज बहाल होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता(चंबा)। एक सप्ताह से बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित लाहड़ू़-द्रम्मण मार्ग सोमवार को बहाल हो जाएगा। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग युद्धस्तर पर कार्य करवा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग से दो बड़ी गाड़ियों को भी गुजारा है। बहरहाल, सोमवार को मार्ग खुलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

शुक्रवार को यह मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया था। गौरतलब है कि गत सोमवार को डूगरेट के समीप भारी चट्टान गिरने से सड़क का तीस मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण करीब 15 हजार की आबादी का संपर्क कट गया।
लोक निर्माण विभाग ने चार दिन की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया है। जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कल्याण भट्ट ने बताया कि मार्ग को सोमवार को खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौके पर मशीनरी जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें