चंबा। ऐतिहासिक चौगान में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान कुपाहड़ा की टीम ने हिमालयन टाइगर को 23 रन से हराया। यह जानकारी प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि मैच में कुपाहड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवर में 123 रन बनाए। इसमें भोलू ने 24 और सन्नी ने 23 रन बनाए। हिमालयन टाइगर की ओर से मनीष ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमालयन टाइगर की टीम 100 रन ही बना सकी। इसमें मिट्ठू ने 33 रन बनाए मगर टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। कुपाहड़ा की ओर से अनित ने तीन विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ कुपाहड़ा की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद