फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत कूंर को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कूंर पंचायत में कपूरथला से आए युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पंचायत को सील कर दिया गया है। जिला प्रशासन के आदेशों के बाद अब पंचायत की सभी दुकानें, ढाबे और मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। पंचायत सील होने पर प्रशासन लोगों को घर-घर जाकर जरूरी सामान उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कपूरथला में नौकरी करने वाला कूंर पंचायत का युवक कुछ दिन पहले घर आया थज्ञ। जिले की सीमा पर पहुंचने पर उसके यात्रा इतिहास जानने के बाद उसकी जांच कर उसे होम क्वारंटीन रहने के निर्देश जारी किए गए। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर युवक के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे।
सैंपलों की रिपोर्ट शुक्रवार को आने पर युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने युवक को कोविड-केयर सेंटर बालू शिफ्ट कर दिया है। वहीं, जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शनिवार को कूंर पंचायत को सील करते हुए लोगों को मिलने वाली कर्फ्यू ढील समाप्त कर दी है। पंचायत को सील होने पर अब लोग कर्फ्यू रियायत के दौरान भी घरों से बाहर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही पंचायत में स्थित सभी प्रकार की दुकानें भी पूरी तरह से बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों को घर-घर जाकर जरूरी सामान मुहैया करवाया जाएगा। इसका जिम्मा पंचायत सेक्रेटरी, पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपा गया है। प्रशासन ने पंचायत में किसी व्यक्ति के बीमार होने पर उन तक दवाइयां पहुंचाने तक की व्यवस्था कर दी है।
एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि कूंर पंचायत को सील कर दिया गया है। खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं को डोर-टू-डोर पहुंचाया जाएगा। इससे लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। दवाइयां पंचायत तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें