चंबा। हरदासपुरा वार्ड का कोट मोहल्ला अभी तक सीवरेज लाइन से नहीं जुड़ा है। इसको लेकर मोहल्ले के सभी लोगों में जल शक्ति विभाग और नगर परिषद के प्रति नाराजगी है।
नगर परिषद का इलाका होने के बावजूद लोगों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। शहरी क्षेत्र में रहने को लेकर ये लोग हाउस टैक्स से लेकर अन्य सभी टैक्स चुका रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें सीवरेज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस सुविधा को पाने के लिए स्थानीय लोग कई बार नगर परिषद और जल शक्ति विभाग से भी मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में विभागीय कार्यवाही देखने को नहीं मिल रही है। इससे यही लगता है कि विभाग यहां सीवरेज लाइन बिछाने के लिए ज्यादा दिलचस्प नहीं है। जल शक्ति विभाग ने सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज ने बताया कि सीवरेज कनेक्शन के आवेदन आने पर शीघ्र वहां के लोगों को सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा।