चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां में स्वच्छ पखवाड़े का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों और स्कूल के अध्यापकों ने भी भाग लिया।
साथ ही एनएचपीसी के कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान करियां में सफाई करके स्वच्छता अभियान का संदेश दिया। स्कूल के उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र हांडा ने यह जानकारी दी। संवाद