फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह में गोहत्या के विरोध में निकाली रैली

Mon, 18 Jan 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 गोहत्या के विरोध में चुराह घाटी में लोगों ने रोष रैली निकाल कर एसडीएम तीसा को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर करीब पांच सौ लोगों ने भंजराड़ू बाजार से लेकर एसडीएम कार्यालय तीसा तक रैली निकाल कर रोष व्यक्त किया, तो वहीं चुराह घाटी के मुख्य बाजार जैसे भंजराड़ू, कलोनी मोड, तीसा, चिल्ली, नकरोड़ व बडोह में भी व्यापारियों ने दुकानें बंद रख कर इस रैली में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


 ज्ञापन लेकर एसडीएम के पास पहुंचे लोगों के प्रतिनिधियों में से योगेंद्र पाल, शांता, रमेश कुमार, संजय कुमार, अनिल कपूर, अजय कुमार, अंकुश, हेमराज मेहर चंद, श्याम लाल, विजय, हरीश कुमार, हेमराज, हनी व पंकज महाजन ने बताया कि इस तरह के मामले में कड़े कानून बनाए जाने की आवश्यकता है लेकिन सरकार के दोगले रवैये के चलते इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा पा रहे हैं। उधर एसडीएम तीसा हितेश आजाद ने जन प्रतिनिधियों को उचित कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें