फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कीड़ी उठाऊ पेयजल योजना तीन पंचायतों की बुझाएगी प्यास

Fri, 20 Feb 2026 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कीड़ी में उठाऊ पेयजल योजना के तहत आधुनिक ट्रीटमेंट यूनिट का निर्माण कार्य: जागरूक पाठक
विज्ञापन
साहो (चंबा)। सूखा प्रभावित इलाकों को संजीवनी देने के उद्देश्य से कीड़ी में उठाऊ पेयजल योजना के तहत आधुनिक ट्रीटमेंट यूनिट का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। जल शक्ति विभाग द्वारा लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

परियोजना के धरातल पर उतरते ही कीड़ी, अठलुंई और रंजिडू पंचायतों के चचोह, टूटी, बंजल, लग्गा, पधरूंई, ओसल, बेई, समेला, द्रोबड़, खग्गा, बिन्नू और काकडैथ गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। जल शक्ति विभाग की ओर से कीड़ी नाला से पानी अठलुंई के डीला नामक स्थान पर लिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद इसे तीनों पंचायतों तक पहुंचाया जाएगा।
लंबे समय से पेयजल की कमी से जूझ रहे सैकड़ों किसानों के लिए यह योजना राहत और उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। इस योजना के तहत आधुनिक तकनीक के माध्यम से पानी को निचले स्रोत से उठाकर ऊंचाई पर निर्मित विशाल टैंक में संग्रहित किया जाएगा। वहां से पाइपलाइन नेटवर्क के जरिए लोगों तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र की सैकड़ों लोगों को स्वच्छ पेयजल सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। गर्मियों में इन क्षेत्र के लोगों को सूखे का सामना करना पड़ता था, जिससे अब निजात मिलेगी।
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहसीन खान ने बताया कि निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और शेष कार्य भी शीघ्र पूरा कर योजना को जनता को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें