चंबा कॉलेज के बी-वॉक के फ्रैशर कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी समेत स्टाफ।
चंबा। चंबा कॉलेज के बी-वॉक विभाग ने अखंड चांदी महल के ऐतिहासिक दरबार हॉल में फ्रेशर पार्टी मनाई। इस कार्यक्रम में खुशबू को मिस फेशर, कार्तिक को मिस्टर फेशर और नैंसी को मिस ब्यूटीफुल के टाइटल में सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज प्राचार्य डॉ. मदन लाल गुलेरिया उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. चमन सिंह, नोडल अधिकारी और डॉ. संगर्ष सैनी, सहायक प्रोफेसर भी विद्यमान थे। उनके साथ विभाग के शिक्षक चंदन चोना, तिलक राज और अभिषेक शर्मा भी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि डॉ. मदन लाल गुलेरिया ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों को अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों की आवश्यकता है। यह न केवल उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करता है। बल्कि, उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होता है। इसके अतिरिक्त इस तरह की गतिविधियां छात्रों के लिए एक मंच तैयार करती हैं। कहा कि जहां वे अपनी रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल को विकसित कर सकते हैं। विशेष अतिथि डॉ. चमन सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे कॉलेज के छात्र इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी क्षमताओं को प्रस्तुत कर रहे हैं। यह एक सकारात्मक पहल है जो युवा पीढ़ी को प्रेरित करेगी। इस कार्यक्रम का आयोजन छात्रों के लिए एक सफल और प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ।