चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खज्जियार की टीम ने बाथर इलेवन को तीन विकेट से हराया और क्वार्टर फाइनल दौर में प्रवेश किया। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव राजीव सहगल ने दी।
इस मैच में बाथर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों में 127 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खज्जियार की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और अब क्वार्टर फाइनल दौर में प्रवेश किया।