फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रोमांचक मैच में पुलिस की टीम ने एक रन से जंबो इलेवन को हराया

Wed, 29 Oct 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही पूर्व मंत्री विद्याधर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत एक मैच खेला गया। इस मैच में पुलिस की टीम ने जंबो इलेवन की टीम को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराया। स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 140 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जंबो इलेवन की टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन अंतिम ओवर में टीम लड़खड़ा गई और पुलिस टीम ने यह मैच एक रन से जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें