खज्जियार (चंबा)। पंचायत चुनाव में उतरे उम्मीदवारों को स्वैच्छिक कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके लिए रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पर्यटन स्थल खज्जियार पहुंची। टीम ने खज्जियार में 32 उम्मीदवारों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल एकत्रित किए। इन सैंपलों की जांच के बाद रिपोर्ट आएगी।
सोमवार तक सैंपल की रिपोर्ट आ सकती है। इस बारे में जानकारी देते हुए डॉ. शैलजा सूर्या ने बताया कि टीम ने चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों के सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ उम्मीदवार छूट गए हैं। इसके लिए वे बालू में आकर सैंपल दे सकते हैं। विभाग नियमित रूप से उम्मीदवारों से स्वैच्छिक कोरोना जांच के लिए प्रयास कर रहा है।