फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाबला नाले पर बने पुल की हालत खस्ता, ग्रामीण परेशान

Wed, 02 Nov 2016 06:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
खाबला नाला का पुल टूटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत देवीकोठी के आधा दर्जन गांव को जोड़ने वाला पुल की खस्ताहालत हो चुका है। जिससे ग्रामीणों को पुल के रास्ते आने जाने मे काफी परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन


देवीकोठी के लड्डण, किनोल, बंजल, डेरा, चंदरू, किशोग, लोहू, सेेणा, तोड़ी, कुंडी, तुंद गांव के सैकड़ों लोगों को खाबला नाले को पार करने में भारी परेशानी पेश आ रही है। ग्रामीणों को जान जोखिम में डाल कर पुल के रास्ते नाले को पार करना पड़ रहा है।

किसी भी समय कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। ग्रामीणों की सहूलियत को देखते हुए वर्ष 2010 में इस पुल का निर्माण हुआ था लेकिन नियमित रूप से पुल की देखभाल नहीं होने से पुल की हालत काफी खराब हो चुकी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों में रमेश कुमार, टेक चंद, मान सिंह, प्यार सिंह, अमर सिंह, ध्याना राम, परस राम, सुरेश कुमार और हंस राज ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि खाबला नाले पर बने पुल की हालत को जल्द से जल्द सुधारा जाए। ग्राम पंचायत प्रधान देवी उषा ने बताया कि पुल की खस्ता हालत को सुधारने के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया है। बजट की स्वीकृति मिलने के उपरांत पुल का मरम्मत कार्य शुरू करवाया जाएगा।

उधर, बीडीओ तीसा अनूप कुमार ने बताया कि पुल की खस्ताहालत के बारे में उनके पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। जल्द ही विभागी कर्मचारी को भेजकर पुल की हालत का जायजा लिया जाएगा। जिसके बाद पुल की हालत को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें