फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहाड़ी से मलबा गिरने से दो घंटे बंद रही केहल-समलेउ सड़क

Thu, 03 Sep 2026 10:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत सूदली में बुधवार को पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण केहल-समलेउ सड़क दाल गांव के पास करीब दो घंटे बंद रही।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से समलेउ, चुहल, मिहनू, गढ़, टरवाड़, दाल और कट्टल समेत आसपास के गांवों की आवाजाही प्रभावित हुई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
दोपहर करीब 2:30 बजे भारी मात्रा में मलबा सड़क पर गिर गया था। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मौके पर भेजी और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटाया गया। शाम करीब 4:30 बजे मार्ग को सभी वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर विभाग के सहायक अभियंता राजकुमार ने बताया कि मलबा गिरने की सूचना मिलते ही जेसीबी भेज दी गई थी। मलबा हटाने के बाद मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें