फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: करियां वन नाका साल से बंद, निगरानी व्यवस्था पर लगा ताला

विज्ञापन
करियां में वन विभाग की चेक पोस्ट एक साल से संचालित न होने से बनती जा रही खंडहर। संवाद।
विज्ञापन
भरमौर-होली से आने वाली लकड़ी की जांच करने वाली चेक पोस्ट बदहाल भवन के कारण पड़ी बंद
विज्ञापन

वन संपदा की रखवाली का जिम्मा संभालने वाला नाका अनदेखी का शिकार, मरम्मत के लिए बजट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वन संपदा की सुरक्षा के लिए बनाई गई करियां चेक पोस्ट एक साल से बंद पड़ी है। आपदा के दौरान भवन में दरारें आने पर यहां ताला लगा दिया गया, लेकिन इसके बाद न तो भवन की मरम्मत हुई और न ही निगरानी के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था प्रभावी ढंग से शुरू की गई। इससे भरमौर और होली क्षेत्र से आने वाली लकड़ी की खेप की जांच को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
चेक पोस्ट के सक्रिय रहने के दौरान यहां चार से पांच वन कर्मचारी तैनात रहते थे। प्रतिदिन 100 से अधिक मालवाहक वाहनों की जांच होती थी। इनमें वन संपदा लेकर जाने वाले चार से पांच वाहनों में लदी लकड़ी का सत्यापन किया जाता था। देवदार की अवैध तस्करी के मामलों को पकड़ने के साथ अवैध खनन कर रेत ले जाने वालों पर भी कार्रवाई होती थी। अब नाका बंद होने से यहां यह नियमित जांच नहीं हो रही है। उधर, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने बताया कि चेक पोस्ट का भवन असुरक्षित हो चुका है। इसकी मरम्मत के लिए सरकार से बजट मांगा गया है। बजट मिलने पर मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन


पांच करोड़ के लॉट की लकड़ी भी पहुंच रही चंबा
भरमौर और होली क्षेत्र में मौजूदा समय में करीब पांच करोड़ रुपये के लॉट के कार्य चल रहे हैं। यहां से देवदार की लकड़ी ट्रकों में भरकर चंबा डिपो पहुंचाई जा रही है। ऐसे में लकड़ी की आवाजाही पर निगरानी के लिए चेक पोस्ट का संचालन महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके बंद रहने से यहां वाहनों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


भवन में दरारें आने के बाद चेक पोस्ट बंद कर दी गई, लेकिन इसके स्थान पर निगरानी की कोई प्रभावी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं बनाई गई। - शराफत अली, वार्ड सदस्य, करियां पंचायत

वन संपदा की सुरक्षा के लिए चेक पोस्ट का संचालन जरूरी है। क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत को लेकर अब तक ठोस कदम नहीं उठाया है। - समर ठाकुर

एक साल से नाका बंद है। विभाग को बताना चाहिए कि इस दौरान वन संपदा की निगरानी किस व्यवस्था के तहत की जा रही है। -अमन ठाकुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें