फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: करीना और आयुष ने लगाई सबसे तेज दौड़

Fri, 06 Mar 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
राजकीय संस्कृत महाविद्यालय चंबा में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्राचार्य ने दिलाई अनुशासन की शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय चंबा में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मोहित, रमण, अभिषेक, शुभम, हरीश, चंदन और मुकेश की टीम विजेता रही। छात्रा वर्ग में टीम एक छाया, किरण, करीना, मोनिका, कीर्ति, गुड़िया और अनीता की टीम का विजेता रही।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में टीम बी विजेता रही। खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस मैदान बारगाह में किया गया। इसके शुभारंभ पर कॉलेज प्राचार्य संजीव कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलकूद में अनुशासन की शपथ दिलवाई। प्रतियोगिता में छात्राओं की 200 मीटर मीटर दौड़ में करीना ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय और नेहा ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर की दौड़ में आयुष, अतुल और नेक सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रों की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आयुष ने पहला, अतुल ने दूसरा और मुकेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के समापन समारोह में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बनीखेत के प्राचार्य डॉ. विजय नाग बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें