फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कनिष्क कुमार ने संभाला एसडीएम भरमौर का दायित्व

Wed, 08 Jul 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। उपमंडल प्रशासन ने छात्रों में प्रशासनिक कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिन उपमंडल अधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

कनिष्क कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर के मेधावी विद्यार्थी को एक दिन के लिए उपमंडल अधिकारी बनाया गया। कनिष्क कुमार पुत्र सुभाष कुमार ग्राम मलकोता तहसील भरमौर ने दसवीं कक्षा में भरमौर उपमंडल में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए थे। कनिष्क कुमार ने दसवीं कक्षा शिवालिक पब्लिक स्कूल भरमौर से उत्तीर्ण की है। वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर में 11वीं के छात्र हैं। उपमंडल अधिकारी कार्यालय पहुंचने पर एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने विद्यार्थी का शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

विद्यार्थी ने पूरे दिन विभिन्न फाइलों का निपटारा किया, आम जनता की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में भाग लिया। विद्यार्थी ने तहसील, कोर्ट रूम, राजस्व, विकास एवं जन शिकायतों से जुड़े कार्यों को समझा। विद्यार्थी ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए प्रेरणादायक रहा और इससे उन्हें प्रशासन की जिम्मेदारियों को करीब से समझने का अवसर मिला। एडीएम विकास शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं लोकसेवा की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें