चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा के सौजन्य से तीसा और सुंडला क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को नौकरी का मौका मिलेगा। रोजगार उप कार्यालय सुंडला में 18 और रोजगार उप कार्यालय चुवाड़ी में 19 नवंबर को परिसर साक्षात्कारों का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड के 80 पद भरे जाएंगे।
सिक्योरिटी गार्ड के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास और ऊंचाई 170 सेमी अनिवार्य है। आयु सीमा 20 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें की पुरुष वर्ग के लिए ही इन पदों को भरा जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति टाटा स्टील, कोहारा, लुधियाना (पंजाब) में की जाएगी। इसमें चयनित उम्मीदवारों को सिक्योरिटी गार्ड प्रतिमाह कंपनी द्वारा वहन की जाने वाली कुल लागत 18,236 रुपये दी जाएगी, जिसमें से नेट इन हैंड वेतन लगभग 14,300 रुपये प्रतिमाह रहेगा।
उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि और स्थानों पर पूर्वाह्न 11:00 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित बनाएं। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क कर सकते हैं।