फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी को नए साल में मिलेगा 65 करोड़ की अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम का तोहफा

Thu, 13 Nov 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी के लोगों के लिए नए वर्ष की शुरुआत बड़ी सौगात के साथ होगी। जल शक्ति विभाग की 65 करोड़ रुपये की लागत वाली महत्वाकांक्षी अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटे शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन


वीरवार को जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा डलहौजी पहुंचे और योजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने और जलाशयों के निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अंतिम चरण में परीक्षण और आपूर्ति लाइन जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
विभाग की पूरी टीम युद्धस्तर पर कार्य कर रही है, ताकि नववर्ष तक डलहौजीवासियों को इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस योजना का टेस्टिंग कार्य 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा और 31 दिसंबर तक स्थानीय निवासियों को इस योजना के लाभ मिलने का टारगेट निश्चित किया है।
विज्ञापन

यह योजना डलहौजी क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या और पर्यटन दबाव को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। इसके पूरा हो जाने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बेहतर पेयजल सुविधा प्राप्त होगी। विभाग का लक्ष्य न केवल पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित करना है, बल्कि गुणवत्ता मानकों पर भी पूरी तरह खरा उतरना है।
उन्होंने जनता से अपील की कि वे जल संरक्षण की दिशा में भी सहयोग करें ताकि इस सुविधा का लाभ लंबे समय तक मिलता रहे। जल शक्ति विभाग डलहौजी द्वारा चलाई जा रही यह स्कीम क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि डलहौजी की पुरानी उठाऊ पेयजल योजना के जीर्णोद्धार का कार्य भी जारी है और यह भी 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें