फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियालाल बड़े भाई, अनिल ढकोग छोटे भाई समान : डॉ. जनकराज

Sat, 07 Nov 2026 09:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का अधिकार, प्रत्याशी पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान का होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के टिकट को लेकर दिए गए बयान पर भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में गुटबाजी का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को भाजपा में दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस नेता सार्वजनिक मंचों पर एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं, जबकि भाजपा में ऐसी स्थिति नहीं है।
डॉ. जनकराज ने कहा कि वह भाजपा की विचारधारा से जुड़े हैं और संगठन का निर्णय उनके लिए सर्वोपरि है। टिकट की दावेदारी पेश करना हर कार्यकर्ता का अधिकार है, लेकिन प्रत्याशी घोषित होने के बाद सभी की जिम्मेदारी एकजुट होकर उसे जीत दिलाना है। पूर्व विधायक जियालाल कपूर को बड़ा भाई और मार्गदर्शक बताते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल ढकोग उनके छोटे भाई समान हैं। दोनों का टिकट के लिए दावेदारी जताना उनका अधिकार है। टिकट का अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करता है और सभी कार्यकर्ताओं को उसे स्वीकार कर संगठन की मजबूती के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में भरमौर क्षेत्र में भ्रष्टाचार बढ़ा है। क्षेत्र के स्वास्थ्य और शिक्षण संस्थानों में अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। इन मुद्दों को वह विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें