फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों के गहने और मोबाइल चोरी

Fri, 19 May 2023 07:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा की तीसरी मंजिल में चोरी की घटना सामने आई है। रात के अंधेरे में चोरों ने मरीजों के आभूषण और मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिए हैंं। इसको लेकर प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह अस्पताल में जाकर सबसे पहले उन मरीजों से पूछताछ की जिनके मोबाइल फोन चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

उसके बाद अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। मेडिकल कॉलेज जिले का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान है। ऐसे में यहां सबसे ज्यादा मरीज भर्ती होते हैं। मरीजों के साथ रात को तीमारदार भी ठहरते हैं। ऐसे में शरारती तत्व भी रात को अस्पताल में सक्रिय हो जाते हैं। इससे पहले भी मेडिकल कॉलेज के वार्डों में चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में अब फिर से शरारती तत्व सक्रिय हो गए हैं। हालांकि मेडिकल कॉलेज में रात को निजी सुरक्षा कर्मी सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं लेकिन शरारती तत्व मरीजों के तीमारदार बनकर अस्पताल में प्रवेश करके वार्ड में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। तीमारदारों हंसराज, शक्ति प्रसाद, योगराज, कमल कुमार, सुरेंद्र, भाग सिंह और मनोज कुमार ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि अस्पताल में मरीजों का सामान चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें