फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 1,65,962 बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि रोग की दवाई

Fri, 19 May 2023 07:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में 25 मई से 31 मई तक राष्ट्रीय कृमि रोग मुक्ति सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त अपूर्व देवगन राष्ट्रीय कृमि रोग मुक्ति सप्ताह के सफल आयोजन के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि कृमि रोग मुक्ति सप्ताह में एक से 19 वर्ष तक के करीब 1,65,962 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई और पांच वर्ष तक की आयु के 43,397 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। इसके अलावा एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली और दो वर्ष से अधिक के बच्चों को पूरी गोली खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों सहित नोडल अधिकारियों की देखरेख में उपयुक्त प्रक्रिया से दवाई खिलाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जो बच्चे स्कूलों या आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं आते हैं, उन बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में दवाई खिलाने के लिए केंद्र तक ले आना आशा कार्यकर्ता की ओर से सुनिश्चित बनाया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जो बच्चे किसी कारणवश दवाई खिलाने से छूट जाएंगे उन्हें 31 मई के दिन विशेष मोप-अप राउंड में दवाई दी जाएगी। उपायुक्त ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों को केंद्रों पर आवश्यक उचित प्रबंध करने के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों और अधिकारियों से बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। अपूर्व देवगन ने खंड चिकित्सा अधिकारियों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं सहित नोडल नियुक्त किए गए शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने बैठक संचालन और अभियान के तहत की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कपिल शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी महेश चंद ठाकुर, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विनोद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विवाह राकेश कुमार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी किरण शर्मा सहित उमाकांत डिप्टी डीईओ और विभिन्न खंड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें