चंबा। जिले में कार्यरत जेबीटी अध्यापकों को अब अपनी बच्चों को पढ़ाने का कौशल बढ़ाने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय की ओर से इन अध्यापकों को ब्रिज कोर्स करवाया जाएगा। इस कोर्स की अवधि छह माह रहेगी। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा की ओर से आदेश जारी कर दिए हैं।
प्रशिक्षण से पहले जेबीटी अध्यापकों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 25 दिसंबर तक जारी रहेगी। पंजीकरण के बाद बैचवाइज अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। अध्यापकों को प्रशिक्षण देने का मकसद उनके कौशल को बढ़ाने के साथ नवाचार की तकनीकें सिखाना है।
यह कोर्स ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड पर होगा। सभी जेबीटी अध्यापक इस प्रशिक्षण के लिए पात्र रहेंगे। विभाग की ओर से समस्त शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी टीचिंग स्कूल को मजबूत करें।
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय के जरिये ब्रिज कोर्स के लिए शिक्षक आवेदन करें और अपने कौशल को बढ़ाएं। इससे बच्चों को लाभ मिलेगा। बलवीर सिंह, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा चंबा