सिहुंता (चंबा)। जल शक्ति विभाग उपमंडल सिहुंता के कार्यालय में कोरोना के चार मामले सामने आने के बाद कार्यालय दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है। इसमें जेई, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, दो लिपिक शामिल है। वीरवार को कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे और शनिवार को इनकी रिपोर्ट आई। इसमें चारों पॉजिटिव निकले।
एसडीओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि जेई समेत चार कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में एहतियात के तौर पर कार्यालय दो दिनों तक बंद रहेगा। इस दौरान कार्यालय को पूरी तरह सैनिटाइज करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि फील्ड के कार्य पहले की तरह जारी रहेंगे।