फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आईटीआई गरनोटा में होंगे अल्प अवधि कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरनोटा में अल्प अवधि कोर्स करवाए जाएंगे। इसके तहत असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, सेल्फ एंप्लॉयड टेलर और प्लंबर जर्नल की 120 सीटें भरी जाएंगी। इन कोर्सों की अवधि 300 से 500 घंटे रहेगी। ये कोर्स हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम शिमला के तहत निशुल्क करवाए जाएंगे। आईटीआई गरनोटा के समूह अनुदेशक एवं नोडल अधिकारी इंजीनियर अभिषेक बगवान ने यह जानकारी दी है। कहा कि कोर्स के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच रहेगी।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई गरनोटा के प्रधानाचार्य इंजीनियर मनीष कुमार राणा ने बताया कि इच्छुक युवा अपने योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सादे कागज पर आवेदन 30 जून तक सुबह 10ः00 से शाम 4ः00 बजे तक किसी भी कार्य दिवस पर संस्थान में उपस्थित होकर कर सकते हैं। बताया कि असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन की 30 सीटें, सेल्फ एंप्लॉयड टेलर की 30 और प्लंबर जर्नल की 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। सफलतापूर्वक कोर्स पूरा होने के उपरांत प्रशिक्षणार्थी को भारत सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा और सफल प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार दिलाने में संस्थान की ओर से सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें