फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: युवा संसद में गूंजे पर्यावरण, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़े मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (बीएड कॉलेज) धर्मशाला में वीरवार को आयोजित युवा संसद में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, सतत विकास और पर्यटन जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर विचार रखे। रेड रिबन क्लब और रोवर्स एंड रेंजर्स यूनिट की ओर से ''''द वेस्ट वॉरियर सोसायटी'''' के इकोलंपिक्स अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

रोहित कुमार की अध्यक्षता में हुई युवा संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष की तर्ज पर विभिन्न समसामयिक विषयों सहित कॉलेज की समस्याओं पर सार्थक चर्चा हुई। विद्यार्थियों ने संस्थान के विकास और सुधार के लिए अपने सुझाव व प्रस्ताव प्राचार्य एवं प्रशासन को सौंपे।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरएस गिल ने कहा कि युवा संसद लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने का बेहतरीन मंच है। इस दौरान 10 से अधिक फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें