फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनीखेत में पेंशनरों ने उठाए मुद्दे

विज्ञापन
बनीखेत में आयोजित पेंशनर्स संघ की बैठक के बाद मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत में पेयजल आपूर्ति सुचारु न होना लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। आलम यह है कि बनीखेत के लोगों को तीसरे दिन पानी मिल रहा है। हिम आंचल पेंशनर्स संघ बनीखेत के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि पानी के वितरण के लिए अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन

कहा कि बनीखेत क्षेत्र में केवल आधे घंटे के लिए पानी छोड़ा जाता है। पेंशनर्स संघ के पदाधिकारियों ने 60-70-80 वर्ष की आयु पर पेंशन वृद्धि को मूल वेतन में समायोजित करने और चिकित्सा भत्ता 400 से एक हजार मासिक करने की मांग उठाई है। इसके अलावा पेंशनर्स का उपचार कैशलेस योजना के तहत करने और वन रैंक वन पेंशन लागू करने के निर्देश देने की भी मांग उठाई। इसके अलावा पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग की।
पेंशनर्स संघ बनीखेत खंड के अध्यक्ष मदन लाल अरोड़ा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रतन चंद शर्मा, ओम प्रकाश ठाकुर, हेम चंद शर्मा, प्रेम नाथ शर्मा, प्रेम लाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें