फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिरों ने उड़ाईं आधा दर्जन टिपरों की बैटरियां

विज्ञापन
चुवाड़ी में ट्रक से चोरी की गई बैटरी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। शातिरों ने सदवां से लेकर रायपुर तक सड़क किनारे खड़े किए आधा दर्जन टिपरों की बैटरियां उड़ा लीं। शुक्रवार सुबह टिपरों के पास पहुंचे चालकों ने जब टिपरों की बैटरियां गायब देखीं तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

आसपास पता करने के बाद भी जब उन्हें बैटरियों का सुराग न मिला तो उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ चुवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने टिपर चालकों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। टिपरों की बैटरियां चोरी होने के बाद वाहन ऑपरेटरों में भी दहशत का माहौल है। शातिरों ने रात के अंधेरे में सदवां से लेकर रायपुर तक टिपरों को अपना निशाना बनाया है। पुलिस थाना चुवाड़ी के एसएचओ रोहित गुलेरिया ने कहा कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें