फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने खुले पेयजल भंडारण टैंक पर आईपीएच से मांगा जवाब

Thu, 13 Oct 2016 06:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाए गए भंडारण टैंक के रखरखाव पर प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने जनहित से जुड़े इस मसले की अहमियत देखते हुए आईपीएच विभाग से जवाब तलब किया है। साथ ही एक सप्ताह में सभी पेयजल भंडारण टैंक की सफाई करने और इनके ढक्कन पर ताले लगाने के भी निर्देश जारी किए हैं।

उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने वीरवार को कहा कि  विभाग को पहले भी इस संबंध में निर्देश जारी किए जाते रहे हैं कि न केवल चंबा शहर बल्कि जिले में अन्य स्थानों पर भी भंडारण टैंकों की साफ-सफाई और सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि पेयजल न केवल लोगों की रोजमर्रा की जरूरत है बल्कि इसका सीधा संबंध व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेयजल से जुड़ा मुद्दा संवेदनशील रहता है इसलिए विभाग को पेयजल आपूर्ति पर निरंतर नजर रखनी चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पेयजल भंडारण टैंक खुले व असुरक्षित रहेंगे तो कोई भी असामाजिक तत्व उनमें गंदगी डालकर प्रदूषित कर सकता है। उन्होंने आईपीएच  चंबा मंडल के अधिशासी अभियंता से भी इस मुद्दे पर जवाब मांगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें