फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मृत व्यक्ति के नाम आवास मंजूर करने के मामले में जांच पूरी, मंगलवार को आएगा फैसला

Mon, 14 Sep 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत सेईकोठी में मृत व्यक्ति के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत आवास मंजूर करने के मामले की जांच पूरी हो गई है। अब मंगलवार को जांच रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद एडीसी चंबा अमित मेहरा ने सेईकोठी पंचायत का दौरा कर योजना से संबंधित रिकॉर्ड खंगाला था। इसके बाद विकास खंड स्तर पर जांच शुरू की गई। जांच टीम ने लाभार्थियों की सूची, पंचायत रिकॉर्ड और भुगतान से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की है।
यह मामला पंचायत सनवाल के मकन गांव निवासी मान सिंह पुत्र कर्म चंद की शिकायत के बाद सामने आया। शिकायतकर्ता ने निदेशक, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को शिकायत भेजकर विभागीय जांच, सरकारी धन की वसूली और दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में सेईकोठी पंचायत के ओहला गांव में पीएमएवाई-जी के लाभार्थियों की सूची तैयार की गई थी। इसमें लाभार्थी आईडी एचपी 115031476 के तहत नरवाड़ निवासी भागी पुत्र दसरावन का नाम दर्ज होने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ता ने मृत्यु प्रमाणपत्र का हवाला देते हुए बताया कि भागी की मृत्यु 12 मार्च 2024 को हो चुकी थी। आरोप है कि इसके बावजूद योजना के तहत 1.30 लाख रुपये की सहायता मंजूर हुई और 65 हजार रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। एडीसी अमित मेहरा ने कहा कि जांच रिपोर्ट तैयार है और मंगलवार को इस पर फैसला आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें