फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मैहला बाल आश्रम के स्टाफ और बच्चों से पूछताछ

Thu, 19 Mar 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
-टीम ने स्टाफ और बच्चों से की पूछताछ, चाचा के साथ भेजने के लिए किया मना, उपायुक्त ने दिए हैं निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मैहला स्थित बाल आश्रम में घायल हुए बच्चे की जांच के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम वीरवार को मौके पर पहुंची।
विभागीय टीम ने स्टाफ और बच्चों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चा सीढि़यों से गिरा है। उसका चाचा उसे साथ लेना चाह रहा था, मगर प्रबंधन ने भेजने से मना कर दिया। टीम ने रिपोर्ट तैयार कर दी है। रिपोर्ट के आधार पर ही विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।
हाल ही में बाल आश्रम मैहला में एक बच्चा घायल हो गया था। बच्चे को आंखों के नीचे गंभीर चोटें आईं। बच्चे के चाचा ने इस बारे में उपायुक्त को अवगत करवाया और मामले की जांच के आदेश महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए। निर्देश मिलने के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मैहला के बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश रॉय ने बताया कि इस बारे में उपायुक्त की ओर से निर्देश मिले हैं। प्रारंभिक दृष्टि में सामने आया है कि बच्चा सीढि़यों से गिरा है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें