फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कोविड से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश
विज्ञापन

अस्पतालों में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन व्यवस्था को लेकर की जांच
कोविड की दस्तक से सरकार और स्वास्थ्य विभाग हुए सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन व्यवस्था को जांचने के लिए मॉक ड्रिल हुई। कितने वेंटिलेटर उपलब्ध हैं और कितने सही से काम कर रहे हैं, इसकी पूरी जानकारी जुटाई गई। ऑक्सीजन की अस्पतालों में क्या व्यवस्था है, इसकी भी पूरी जानकारी ली गई। ऑक्सीजन प्लांट सही से कार्य कर रहे हैं या नहीं, इसके बारे में संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने अपने-अपने स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ऑनलाइन सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कोविड से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा। हिमाचल में कोविड की दस्तक होने पर सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं। सरकार के आदेश पर विभाग ने बुधवार को मॉक ड्रिल की।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल चुवाड़ी, भरमौर और चंबा मेडिकल कॉलेज को कोरोना काल में कोविड अस्पतालों के रूप में संचालित किया था। इन अस्पतालों में मौजूदा व्यवस्था की जांच की जा रही है, जिससे आने वाले समय में कोविड के हालात से निपटा जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि कोविड से निपटने के लिए तैयारी पूरी की जा रही है। टेस्ट के लिए किट उपलब्ध करवाई जा रही हैं। अस्पतालों में वेंटिलेटर से लेकर ऑक्सीजन तक की व्यवस्था जांची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें