फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्की की फसल में फॉल आर्मी बर्म से सतर्क रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के कियाणी और फोल्गत क्षेत्र में मक्की की फसल पर (फाल आर्मी वर्म) कीट ने हमला कर दिया है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सूचना मिलने के बाद कृषि विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ ने खेतों का निरीक्षण कर किसानों को कीट से फसल को बचाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में मक्की की फसल में पिछले कुछ वर्षों से कीट का प्रकोप बढ़ रहा है। हर साल यह कीट मक्की की फसल को प्रभावित कर रहा है। कृषि विभाग चंबा ने इस संदर्भ में एडवाइजरी जारी की है। कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने कहा कि चंबा के कुछ क्षेत्रों में पिछले साल भी इसका प्रभाव देखा गया था। कहा कि बरसात के इन महीनों में मक्की की फसल पर कीट के हमले की संभावना रहती है। बहुत से किसान इसे टिड्डी दल के नाम से भी जानते हैं। इस कीट की पहचान यह है कि जब यह कीट बड़ी सुंडी का रूप धारण कर लेता है तो इस अवस्था में इस कीट के सिर पर अंग्रेजी के उलटे बाई आकर का सफेद निशान दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में यह कीट मक्की की पत्तियों पर छोटे-छोटे छेद करता है और बाद में पत्तियों के किनारों को छील देता है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि यदि इस कीट का प्रकोप कहीं दिखाई दे तो डरें नहीं और इसकी सूचना नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय में दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें