फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में खुला नवाचार कौशल केंद्र

Mon, 15 Dec 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में नवाचार एवं कौशल केंद्र के  शुभारंभ के मौके पर लगाई गई प्
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में केंद्रीय विद्यालय संगठन का 63वां स्थापना दिवस अत्यंत सादगी, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पीएम श्री योजना के अंतर्गत विकसित नवाचार कौशल केंद्र का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और नामित अध्यक्ष आरओ एनएचपीसी बनीखेत प्रमोद कुमार उपस्थित रहे। उद्घाटन की औपचारिक शुरुआत रिबन काटकर व्यावसायिक प्रयोगशाला के उद्घाटन से की गई। उद्घाटन के बाद प्रयोगशाला के उद्देश्य एवं उपलब्ध सुविधाओं की संक्षिप्त जानकारी दी गई।
इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कौशल आधारित गतिविधियों एवं परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। वीआर हेडसेट के शैक्षिक उपयोग को कक्षा बारहवीं की छात्रा कुमारी कोमल द्वारा समझाया गया। छात्र अंशुमान ने मुख्य अतिथि को इसका प्रत्यक्ष प्रदर्शन करके दिखाया। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक किट एवं ड्रोन किट का प्रदर्शन किया गया। इसमें छात्र अंशुमान द्वारा ड्रोन उड़ा कर उसका सफल प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने फायर बजर प्रोजेक्ट का भी प्रदर्शन किया, जिसमें प्रयुक्त मूलभूत इलेक्ट्रॉनिक घटकों, सर्किट निर्माण प्रक्रिया और उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कृषि उपकरणों का परिचय एवं उपयोग मास्टर तरुश द्वारा प्रभावी ढंग से समझाया गया। मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता एवं कौशल आधारित शिक्षा की सराहना की तथा उन्हें भविष्य में नवाचार एवं व्यावसायिक कौशल को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या करमजीत कौर, शिक्षकगण, कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें