फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खेतों में दरारें... किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहराईं

Mon, 15 Dec 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सूखे जैसे हालातों के कारण मुरझाने लगी गेहूं की फसल:
विज्ञापन
चंबा। जिले में किसानों का बारिश का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। अब खेतों में दरारें आने से उनके माथे पर चिंता की लकीरें गहरा गईं हैं। वर्तमान में करीब 77 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं, मटर और लहसुन की फसलें सूखने के कगार पर हैं।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि आधा दिसंबर बीत चुका है, लेकिन राहत की फुहारें नहीं बरसी हैं। बारिश के इंतजार में 10 फीसदी गेहूं की बिजाई ठप पड़ी है, जबकि 90 प्रतिशत बोई गई गेहूं की फसल मुरझाने लगी है। वे मंदिरों तक पहुंचकर राहत की प्रार्थना कर रहे हैं।
जिला चंबा सहित मैहला, सलूणी, भरमौर, चुराह और भटियात में साढ़े 22 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेंहू की बिजाई होती है। इसके अलावा 1500 हेक्टेयर भूमि पर मटर, 2000 हेक्टेयर पर लहसुन की फसल उगाई जाती है। अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो संकट और गंभीर हो जाएगा।
विज्ञापन

बारिश न होने से गेहूं की फसल सूख रही है। अगर मौसम का रुख जल्द नहीं बदला तो हमारी मेहनत और निवेश दोनों बर्बाद हो जाएंगे। सुभाष राणा, किसान
सब्जी और मटर की बुआई भी प्रभावित हो रही है। आर्थिक नुकसान होने की पूरी संभावना है। खेतों में दरारें अब साफ दिख रही हैं। शाहीद मोहम्मद, किसान
इन दिनों गेहूं, मटर और लहसुन की फसल के लिए बारिश की बेहद आवश्यकता है। दस प्रतिशत गेहूं की बिजाई अभी तक नहीं हो पाई है। आलू की बिजाई का सीजन भी पास है खेतों में सूखापन किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। बीज समय से किसानों की डिमांड पर पहुंचा दिया है। डॉ. भूपेंद्र सिंह, उपनिदेशक, कृषि विभाग चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें