बाजू और पीठ में गहरी चोट आने के कारण हो रहा था असहनीय दर्द
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में बस दुर्घटना में घायल धन्नी देवी का सोमवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर दिया। उनकी बाजू और पीठ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।
इसके चलते उन्हें असहनीय दर्द हो रहा था। सोमवार को डॉक्टरों की टीम ने उनका ऑपरेशन किया। अब उन्हें दर्द से निजात मिलेगी और टूटी हड्डी भी जुड़कर पहले जैसी हो जाएगी।
मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि बस दुर्घटना में घायल मां, बेटे का ऑपरेशन शनिवार को ही कर दिया गया था। अब तक तीन घायलों के ऑपरेशन हो चुके हैं। वार्ड में उपचाराधीन अन्य घायलों की सेहत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दवाई से लेकर ऑपरेशन तक सारा खर्च सरकार उठा रही है। संवाद